सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है. हर एक आसान का अपना महत्व है| इसे करने वालों का कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य अच्छा रहता है|साथ ही शरीर में खून का संचार भी दुरुस्त होता है. सूर्य नमस्कार के जरिए आप अपना तनाव कम कर सकते हैं और इससे शरीरी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है|सूर्य नमस्कार प्राचीन समय से योग गुरुओं के बीच काफी चर्चित रहा है|यह विदेश में भी इतना ही लोकप्रिय है| सूर्य नमस्कार से तन, मन और वाणी, तीनों को शांति और ऊर्जा मिलती है| वहीं, सूर्य नमस्कार शरीर के सभी अंगों को क्रियाशील बनाता है| सूर्य नमस्कार की 12 विधियां हैं 1- सावधान की मुद्रा में खडे होकर दोनों हाथों को कंधे के बराबर में उठाते हुए ऊपर की ओर ले जाइए। हाथों के अगले भाग को एक-दूसरे से चिपका लीजिए फिर हाथों को उसी स्थिति में सामने की ओर लाकर नीचे की ओर गोल घूमते हुए नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाइए। 2- सांस लेते हुए दोनों हाथों को कानों से सटाते हुए ऊपर की ओर खींचिए तथा कमर से पीछे की ओर झुकते हुए भुजाओं और गर्दन को भी पीछे की ओर झुकाइए, यह अर्धचक्रासन की स्थिति मानी गई है। 3- सांस को धीरे-धीरे बाह...