Posts

Showing posts from June, 2023

सर्वाइकल का योगिक उपचार

 सर्वाइकल स्पॉडिलोसिस या ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द को सर्वाइकल पेन कहते हैं। सर्वाइकल पेन होने पर स‍िर दर्द, गर्दन में दर्द, कंधे में दर्द और चक्‍कर आने जैसे लक्षण नजर आते हैं। जो लोग पूरे द‍िन एक ही पोज‍िशन में बैठे रहते हैं, उनके ल‍िए ये दर्द और भी कष्‍टदायक हो सकता है। कंधे या गर्दन ज्‍यादा देर आगे की ओर झुके होने के कारण मांसपेश‍ियों में ख‍िंचाव और जकड़न महसूस होती है। दवाएं केवल आपके दर्द को कम कर सकती हैं। लेक‍िन समस्‍या बनी रहेगी। सर्वाइकल दर्द से बचने का सही तरीका है आप हर द‍िन योग करें। योग की मदद से सर्वाइकल पेन से काफी हद तक बचा जा सकता है। अगर आप भी सर्वाइकल पेन से जूझ रहे हैं, तो योगासन आपके दर्द कम करने के साथ मांसपेश‍ियों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करेंगे।   स्‍ट्रेच‍िंग से दूर करें सर्वाइकल पेन- 1. नेक स्ट्रेच- सबसे पहले अपने शरीर को सीधा करके बैठ जाएं। अब अपनी ठुड्डी को आगे की तरफ ले जाएं। ऐसा तबतक करें, जबतक कि आपकी गर्दन में खिंचाव महसूस ना होने लगे। इस स्थिति में 5 सेकेंड तक रहें और फिर अपने सिर को सामान्य स्थिति में ले जाएं। इसके बाद स...