Posts

Agnisar /अग्निसार

हमारा शरीर 13 प्रकार की अग्नियां चलाती है| जिनमे भोजन पचाने में उपयोगी सात धातुओं की अग्नि, पांच भूतों की अग्नि तथा एक भूख लगाने वाली जठराग्नि होती है। जो क्रिया इन 13 प्रकार की अग्नियों को बल दे, उसे अग्निसार कहते हैं। यह क्रिया पेट के रोगों से जीवन भर बचाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस प्राणायाम को आप खड़े होकर, बैठकर या लेटकर किसी भी तरह से किया जा सकता है|  लाभ  गैस ,अम्लपित ,भूख न लगना ,मंदाग्नि ,कब्ज ,खट्टी  डकार ,खाना हजम न होना ,कमजोर पाचन शक्ति में उपयोगी है ! इस प्राणायाम के अभ्यास से पेट के सभी अंगो में रक्त का संचार ठीक तरह से होने लगता है| जिससे अमाशय, लिवर, आंते, किडनी, मलाशय और मूत्राशय को बल मिलता है और इनसे सम्बंधित रोग नहीं होते है| डायबटीज़ रोगियों के लिए यह क्रिया राम-बाण की तरह कार्य करती है और बड़ा हुआ शुगर लेवल शीघ्रता से कम हो जाता है। सावधानियां उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग, पेप्टिक अल्सर, कोलाईटिस, हर्निया या पेट का ऑपरेशन हुआ हो तो इसका अभ्यास न करें। स्त्रियां मासिक धर्म के दिनों में और गर्भावस्था में इसका अभ्यास न करें।