सूर्य नमस्कार (विस्तृत वर्णन)
सूर्य नमस्कार ऐसा योग है जिसको करने के बाद अगर आप कुछ और व्यायाम ना भी कर करें, तो भी काम चल जाएगा। सूर्य नमस्कार ऐसा योग है जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। पौराणिक ग्रंथो में भी सूर्य नमस्कार को सर्वप्रथम बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने भी युद्ध में उतरने से पहले सूर्य नमस्कार किया था। कहते है यह रामायण काल युद्ध आरंभ हो चुका था और अनगिनत शत्रुओं के साथ श्रीराम की वानर सेना के भी कई महारथी शहीद हो गए थे। भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम अपनी आंखों के सामने युद्ध का सारा दृश्य देख रहे थे। तभी उन्होंने सोचा कि यह वही घड़ी है जब वे स्वयं युद्ध के मैदान में उतरकर दुष्ट रावण का सर्वनाश करेंगे। तभी ऋषि अगस्त्य द्वारा श्रीराम को युद्ध भूमि में जाने से पहले ‘सूर्य नमस्कार’ करने की सलाह दी गई। मान्यता है कि पौराणिक इतिहास में यह पहला सूर्य नमस्कार था, जिसे रामायण ग्रंथ के युद्ध कांड में भी शामिल किया गया है। सम्पूर्ण रूप से सूर्य नमस्कार करने के पश्चात ही श्रीराम दैत्य रावण का वध करने के लिए युद्ध भूमि में उतरे थे। सूर्य नमस्कार द्वारा सूरज की वंदना और अभिव...